फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला से बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सदर थाना क्षेत्र के टुँगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है और छीना गया सामान

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सदर थाना क्षेत्र के टुँगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है और छीना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 20 दिसंबर 2025 की है। टुँगरी इलाके में रहने वाली महिला माधुरी आलडा से एक अपराधकर्मी ने बैग छीन लिया था। बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, ₹3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता के आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 108/2025, दिनांक 20.12.2025, धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने छापामारी कर इस कांड में शामिल आरोपी रवि कुमार साव (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता सुरेश साव, निवासी न्यू कॉलोनी नीमडीह, थाना सदर, जिला पश्चिमी सिंहभूम को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन, ₹3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, किताब, दस्तावेज और घटना में उपयोग की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH 06G-3700) बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram