फॉण्ट कनवर्टर NEW

टेलीग्राम अकाउंट हैक कर परिचितों को भेजे गए गलत संदेश, डालसा में शिकायत दर्ज

राजधानी रांची में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है। यहां राहुल रंजन नाम के युवक का टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके अकाउंट से दोस्तों और परिचितों को संदिग्ध वेबसाइटों की तस्वीरें भेजी जाने लगीं। मामले की जानकारी मिलने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है। यहां राहुल रंजन नाम के युवक का टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके अकाउंट से दोस्तों और परिचितों को संदिग्ध वेबसाइटों की तस्वीरें भेजी जाने लगीं। मामले की जानकारी मिलने पर राहुल रंजन ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के फ्रंट ऑफिस स्थित साइबर क्राइम विक्टिम असिस्टेंट फैसिलिटेशन डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।

दोस्तों ने दी अकाउंट हैक होने की जानकारी

राहुल रंजन के अनुसार, उन्हें अपने टेलीग्राम अकाउंट के हैक होने की जानकारी दोस्तों से मिली। दोस्तों ने बताया कि उनके अकाउंट से संदिग्ध तस्वीरें भेजी जा रही हैं। इसके बाद राहुल रंजन डालसा कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की।

डालसा ने साइबर शिकायत दर्ज कराने में की मदद

शिकायत लेकर पहुंचे राहुल रंजन ने डालसा फैसिलिटेशन मेंबर राजेश कुमार सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान राजेश कुमार सिन्हा ने उन्हें साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।

इसके बाद राहुल रंजन ने संबंधित नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। राजेश कुमार सिन्हा ने उन्हें सलाह दी कि वह अकाउंट हैक होने की जानकारी अपने दोस्तों, परिवार और परिचितों को भी दें, ताकि कोई व्यक्ति उनके अकाउंट से भेजे जा रहे संदिग्ध संदेशों के झांसे में न आए।

डालसा के कई सदस्य रहे मौजूद

इस मौके पर डालसा फ्रंट ऑफिस के राजेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सौरभ पांडे, स्वीकृति विनाया, भुप्रताप महतो, गणेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार, सिकन्दर मुण्डा और नेहा तिर्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram