फॉण्ट कनवर्टर NEW

33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी, चैनपुर और आसपास के गांवों में 7 घंटे से बिजली बाधित

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले करीब सात घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले करीब सात घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्यों और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला से चैनपुर आने वाली 33 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई है। इसी कारण चैनपुर प्रखंड तथा उससे जुड़े कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली नहीं रहने से घरों में लगे इनवर्टर धीरे-धीरे जवाब देने लगे हैं, जबकि फ्रिज, वॉटर पंप और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जहां लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए मोटर पंप पर निर्भर रहना पड़ता है। बिजली बाधित होने से कई गांवों में पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर, सूचना मिलते ही झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत कर्मी और लाइनमैन फॉल्ट की तलाश में जुट गए हैं। विभागीय टीम लगातार लाइन की पेट्रोलिंग कर खराबी वाले स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, लाइन की लंबाई अधिक होने के कारण फॉल्ट को चिन्हित करने में समय लग रहा है। गुमला जेबीवीएनएल के एसडीओ हरि उरांव ने बताया कि गुमला से चैनपुर के बीच मुख्य विद्युत लाइन में कहीं बड़ा फॉल्ट आया है। विभागीय कर्मचारी लगातार लाइन की जांच कर रहे हैं और खराबी वाले स्थान को खोजने का प्रयास जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फॉल्ट का पता चलते ही आवश्यक मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram