फॉण्ट कनवर्टर NEW

नवंबर में इतनी ट्रेनें रद्द… आखिर क्या काम कर रहा रेलवे? ..जानें

Jamshedpur News: नवंबर का महीना टाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। रेलवे ने कई रूटों पर मरम्मत और परिचालन से जुड़े काम तय किए हैं, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और री-शेड्यूल किया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: नवंबर का महीना टाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। रेलवे ने कई रूटों पर मरम्मत और परिचालन से जुड़े काम तय किए हैं, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और री-शेड्यूल किया गया है। इसका सीधा असर जमशेदपुर और आसपास के जिलों में रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया

सबसे पहले तो हाटिया–टाटानगर–हाटिया (18601/18602) पैसेंजर ट्रेन को 22 नवंबर को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा, आद्रा–बांकुड़ा–आसनसोल रूट की 68053/68054 MEMU ट्रेन 23 नवंबर को नहीं चलेगी।
आद्रा–बाघाजोड़ा MEMU भी कई तारीखों पर बंद रहेगी—17, 19, 20 और 22 नवंबर को।
वापसी वाली 68076 MEMU 18, 20, 21 और 23 नवंबर को रद्द रहेगी।

कई ट्रेनों का रूट छोटा किया गया

कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही खत्म या वहीं से शुरू किया जाएगा।
68056/68060 MEMU 18 नवंबर को आद्रा से आगे नहीं चलेगी।
63594/63593 MEMU 19 और 23 नवंबर को केवल आद्रा से चलेगी, पुरुलिया तक सेवा बंद रहेगी।
जमशेदपुर–धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020) भी 17 और 20 नवंबर को सिर्फ बोकारो से चलेगी।

कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें लेट चलेंगी

18036 हाटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 18 और 19 नवंबर को 60 से 120 मिनट लेट खुलेगी।
18035 खड़गपुर–हाटिया एक्सप्रेस 23 नवंबर को दो घंटे की देरी से चलेगी।
18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस को भी 23 नवंबर को एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा।

रेलवे की अपील—यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस ज़रूर देखें

रेलवे ने कहा है कि इन बदलावों से यात्री प्रभावित न हों, इसके लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ऐसी कई ट्रेनें हैं जिनमें बदलाव आखिरी समय में भी हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram