फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर स्टेशन पर जेबकतरों का ‘गेम ओवर’; वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर जेबकतरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को अहम सफलता मिली है। 2 मई को सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई में आरपीएफ और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर जेबकतरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को अहम सफलता मिली है। 2 मई को सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरोह के एक शातिर सदस्य मोहम्मद ताबिश को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत अंजाम दिया गया, जो रेलवे परिसरों में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार चलाया जा रहा अभियान है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट घर यानी यूटीएस काउंटर पर लगी लंबी कतार में खड़े यात्रियों की जेब काटने की कोशिश करते हुए साफ तौर पर नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) हरकत में आ गई और संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के नेतृत्व में और रेल एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

सोमवार शाम आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी मोहम्मद ताबिश को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और फिलहाल जमशेदपुर के मानगो स्थित आजाद बस्ती इलाके में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसे उसने हाल ही में किसी यात्री से चुराया था।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया, जबकि टीम में अन्य आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी शामिल रहे। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों, खासकर टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाता था। उसके खिलाफ पहले भी संलिप्तता की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram