फॉण्ट कनवर्टर NEW

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें है रद्द.. एक बार चेक कर लें?

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर रेल मंडल में रविवार को यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई। रेल प्रशासन ने बताया है कि तकनीकी कारणों के चलते अगले कुछ दिनों तक कई मेमू और पैसेंजर सेवाएं रद्द रहेंगी। इसका सीधा असर उन लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर रेल मंडल में रविवार को यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई। रेल प्रशासन ने बताया है कि तकनीकी कारणों के चलते अगले कुछ दिनों तक कई मेमू और पैसेंजर सेवाएं रद्द रहेंगी। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोज़ाना दफ्तर, कॉलेज या काम के लिए टाटानगर से यात्रा करते हैं।

24 से 27 नवंबर तक कई रूटों पर सेवाएं ठप

रेलवे के अनुसार 24 से 27 नवंबर 2025 के बीच टाटानगर से राउरकेला, बड़ाम्पा, गुवा, बरकाकाना, चेंदरापोशी और हटिया की ओर चलने वाली ज़्यादातर मेमू ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। इनमें राउरकेला–टाटा–राउरकेला, टाटा–बड़ाम्पा–टाटा, टाटा–गुवा–टाटा, टाटा–बरकाकाना, चाकुलिया–टाटा मेमू और टाटा–चेंदरापोशी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।

कुछ ट्रेनों को तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है, जबकि कुछ केवल दो दिनों तक नहीं चलेंगी। 24 नवंबर को टाटा–चेंदरापोशी मेमू भी रद्द रहेगी।

अन्य रूटों पर भी प्रभाव, कई पैसेंजर सेवाएं बंद

इसके अलावा चक्रधरपुर–राउरकेला, राउरकेला–झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा–संबलपुर, बरमपदा–बकसाय, और हटिया–राउरकेला रूटों पर चलने वाली कई सेवाएं भी 25 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसी अवधि में जगन्नाथपुर–पुरुलिया–जगन्नाथपुर मेमू भी तीन दिनों तक नहीं चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों को दिया सुझाव

रेलवे ने बताया कि यह निर्णय “अनिवार्य तकनीकी कारणों” के चलते लिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। टाटानगर स्टेशन से रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, ऐसे में इन रद्दीकरणों से यात्रियों को असुविधा होना तय है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तैयारी करने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram