फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा स्टील ने लॉन्च की हाफ मैराथन 2025 की जर्सी और रूट मैप

Jamshedpur News: जमशेदपुर में होने वाली 10वीं टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन को लेकर उत्साह अब और बढ़ गया है। गुरुवार को टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने आधिकारिक टी-शर्ट और अलग-अलग कैटेगरी के रूट मैप जारी किए। यह मैराथन 30 नवंबर 2025 को जेआरडी टाटा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर में होने वाली 10वीं टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन को लेकर उत्साह अब और बढ़ गया है। गुरुवार को टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने आधिकारिक टी-शर्ट और अलग-अलग कैटेगरी के रूट मैप जारी किए। यह मैराथन 30 नवंबर 2025 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी।

टी-शर्ट और रूट से मिली शुरुआत को नई रफ्तार

कार्यक्रम में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी मौजूद थे। शहर के सबसे बड़े वार्षिक खेल आयोजनों में गिने जाने वाले इस मैराथन में 21 किमी हाफ मैराथन के साथ 10 किमी, 5 किमी और 2 किमी की रेस भी शामिल हैं। डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा कि जमशेदपुर में फिटनेस का माहौल हर साल बेहतर हो रहा है और यह मैराथन आज एकता और स्वास्थ्य का प्रतीक बन चुकी है।

महिलाओं के लिए भी विशेष आयोजन

मुख्य आयोजन से पहले 15 नवंबर को SHE-Run का आयोजन किया गया, जिसमें 50 महिला धावकों ने हिस्सा लिया। इसे महिलाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना गया। धावकों की बेहतर तैयारी के लिए 19 नवंबर को स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. विभा आचार्य द्वारा हाइड्रेशन और न्यूट्रिशन पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

‘दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर’ बनी थीम

इस बार मैराथन की थीम “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” रखी गई है, जो शहर की ऊर्जा, उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतिनिधित्व करती है। विजेताओं के लिए 29.2 लाख रुपये की इनामी राशि भी तय की गई है। टाटा स्टील ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी पार्टनर्स का धन्यवाद किया- जिनमें एयर वाटर इंडिया, टाटा कॉपर+, टाटा ग्लूको+ स्पोर्ट्स, जिंजर होटल्स और सस्टेनेबिलिटी पार्टनर करु फाउंडेशन शामिल हैं।

संपूर्ण तैयारी, रजिस्ट्रेशन जारी

टी-शर्ट और रूट मैप जारी होने के साथ टाटा स्टील ने साफ किया कि सभी सुरक्षा, चिकित्सा और लॉजिस्टिक तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। प्रतिभागी www.tatasteelruns.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram