फॉण्ट कनवर्टर NEW

एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी टाटा आर्चरी एकेडमी की युक्ता श्री, चयन ट्रायल्स में रही प्रथम

East Singhbhum : टाटा आर्चरी एकेडमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज के. युक्ता श्री ने एशिया कप स्टेज-3 चयन ट्रायल्स में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर युक्ता को भारत की ओर से जेद्दा (सऊदी

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : टाटा आर्चरी एकेडमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज के. युक्ता श्री ने एशिया कप स्टेज-3 चयन ट्रायल्स में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर युक्ता को भारत की ओर से जेद्दा (सऊदी अरब) में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए चुना गया है।

टाटा स्टील द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, युक्ता श्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने 1 अक्टूबर 2024 को टाटा आर्चरी एकेडमी में दाखिला लिया था। वहां के अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन और अपने कठोर परिश्रम के बल पर उन्होंने बहुत कम समय में खेल में जबरदस्त प्रगति की है।

एशिया कप चयन ट्रायल्स में देशभर की 150 से अधिक महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिनमें युक्ता ने अपने सटीक निशानों और आत्मविश्वास से सभी को पछाड़ दिया। यह उनका भारतीय टीम में पहला चयन है, जो उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भी युक्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टाटा आर्चरी एकेडमी को विश्वास है कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी अपने हुनर से भारत का नाम गौरवान्वित करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram