फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी की तैयारियों के बीच युवक की संदिग्ध मौत, कई सवालों में उलझा मामला

Jamshedpur news: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार फ्रांसिस बाकची गाढ़ाबासा में स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि उसकी शादी परसुडीह के करनडीह क्षेत्र की एक युवती से होने वाली थी, जिसकी तैयारियां भी चल रही थीं। बताया जाता है कि वह पहले भी वैवाहिक संबंध में रह चुका था, जो बाद में समाप्त हो गया था।

परिजनों के मुताबिक फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आगामी शादी के खर्चों को लेकर काफी तनाव में था। आर्थिक व्यवस्था करने के लिए उसने अपनी मारुति डिजायर कार बेचने की कोशिश की थी और बाद में करीब दो लाख रुपये में वाहन बेच दिया था। वह पहले एयरबेस लॉजिस्टिक्स में कार्यरत था और वर्तमान में गम्हरिया स्थित बीएमडब्ल्यू आईएसएल के यार्ड में काम कर रहा था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram