फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली में 17 साल के किशोर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ताजनगर निवासी मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। वह लाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ताजनगर निवासी मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। वह लाल मोहम्मद का पुत्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात किशोर अपने घर में फंदे से लटका मिला। उसे इस हालत में देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram