Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बीडीओ यादव बैठा का औचक निरीक्षण, प्रखंड कार्यालयों में मचा हड़कंप
#Trending

बीडीओ यादव बैठा का औचक निरीक्षण, प्रखंड कार्यालयों में मचा हड़कंप

By Shiwam KeshriDecember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला चैनपुर : चैनपुर प्रखंड में प्रशासनिक सक्रियता शुक्रवार को उस समय देखने को मिली, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने विकास योजनाओं और सरकारी संस्थानों की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया। बीडीओ के इस निरीक्षण से प्रखंड के विभिन्न विभागों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीड़ीओ यादव बैठा ने सबसे पहले क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी और शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बच्चों से बातचीत के दौरान बीडीओ ने उन्हें नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं, जरूरत है सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास की।

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ तिगावल स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने खाद्यान्न के मौजूदा स्टॉक, वितरण पंजी और लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। साथ ही लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनने की प्रगति की जानकारी ली। बीडीओ ने दुकानदार को निर्देश दिया कि राशन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी लाभुक को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद बीडीओ कुरूमगाड़ स्थित राजकीय बुनियादी उत्क्रमिक उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ समय बिताया। उन्होंने एक प्रेरक संवाद सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने और लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह दी। बीडीओ यादव बैठा ने कहा कि इस बार चैनपुर प्रखंड को जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसके लिए छात्रों को पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करनी होगी।

निरीक्षण के दौरान डहुड़गांव स्थित आरोग्य मंदिर भी बीडीओ के दौरे में शामिल रहा, जहां केंद्र बंद पाया गया। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब करने के संकेत दिए।

बीड़ीओ यादव बैठा के इस सक्रिय और सख्त रुख से प्रखंड के सरकारी महकमों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे औचक निरीक्षणों का सिलसिला और तेज हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.