अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को रांची स्थित जय हिंद फार्मा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने दुकान में उपलब्ध विभिन्न कंपनियों के कफ सिरप के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए राज्य ड्रग्स निदेशक को सौंपा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नमूनों की गुणवत्ता की जांच शीघ्र कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंड के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार से पूरे राज्य में औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेता और दवा डिपो की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर में डुप्लीकेट या फर्जी दवाएं पाई गईं तो संबंधित दुकान को तत्काल सील कर दिया जाएगा, लाइसेंस रद्द किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. अंसारी ने बताया कि प्रत्येक जिले में ड्रग्स निरीक्षण टीमें गठित की जा रही हैं जो बाजार में उपलब्ध कफ सिरप, एंटीबायोटिक और पेन रिलीवर दवाओं के नमूने एकत्रित कर जांच करेंगी। उन्होंने ड्रग्स निदेशालय को 24 घंटे में प्राथमिक रिपोर्ट और 72 घंटे में विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
🔑 SEO Keywords:

