फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी को लेने जा रहा था सूरज, रास्ते में बस की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा से करीब आठ किलोमीटर दूर जमशेदपुर मार्ग पर कुजू पुल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा से करीब आठ किलोमीटर दूर जमशेदपुर मार्ग पर कुजू पुल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत रोलाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज महाकुड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सूरज महाकुड़ मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर के नाडुपदा स्थित अपने ससुराल पत्नी को लाने जा रहा था। इसी दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजू पुल के पास यात्री बस “मां पार्वती” ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों की मदद से घायल सूरज महाकुड़ को तत्काल इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सूरज महाकुड़ पेशे से हाईवा चालक था। उसके परिवार में पत्नी और करीब साढ़े चार साल का एक बेटा है।

गुरुवार को मृतक के बड़े भाई संजय प्रधान ने बताया कि सूरज परिवार का जिम्मेदार सदस्य था और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। हादसे की सूचना मिलते ही रोलाडीह गांव से परिजन चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घटना की सूचना पर चाईबासा सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram