फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर लगें महिला के साथ बदसलूकी का आरोप

Jharkhand News : रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इसी थाना क्षेत्र के बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इसी थाना क्षेत्र के बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है।

महिला ने रांची एसएसपी से इसकी शिकायत भी की है और इसकी कॉपी डीजीपी को भी दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 19 दिसंबर की रात उसके घर के गेट पर जोर से पीटने की आवाज आयी। जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रों गली रातू रोड निवासी) उसके घर में घुस आये।

आरोप लगाया कि सभी ने उनके साथ, उनके पति, देवर और छोटी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी कहा कि विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी की इसके अलावा थाना प्रभारी और उनके साथियों ने उनके पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर फेंक दी। महिला ने अपनी शिकायत के साथ इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के राजमहल में फायर ब्रिगेड हादसा, गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता

इस खबर को भी पढ़ें : अंचल कार्यालय का भौकाल बरकरार, दो पर दर्ज हुई प्राथमिकी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram