फॉण्ट कनवर्टर NEW

गठबंधन की धूर्तता से झामुमो को बिहार चुनाव से बाहर किया गया : सुदिव्य कुमार

Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेगा। मंत्री ने इस फैसले के लिए बिहार महागठबंधन के प्रमुख घटक

अपनी भाषा में पढ़ें

Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेगा। मंत्री ने इस फैसले के लिए बिहार महागठबंधन के प्रमुख घटक दल-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झामुमो की बिहार चुनाव में भागीदारी को राजद और कांग्रेस की राजनीतिक चालबाजी और धूर्तता ने समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है और अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि झामुमो समर्थकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया।

उन्होंने कहा कि झारखंड में जहां झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया, वहीं बिहार में उसी गठबंधन ने पार्टी को नजरअंदाज कर दिया। सुदिव्य ने कहा कि झामुमो जैसा बड़ा राजनीतिक दल जब गठबंधन से बाहर रह गया, तो यह गठबंधन की नीयत और ईमानदारी पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 के चुनाव से लेकर अब तक झामुमो ने हमेशा राजद और कांग्रेस के साथ निष्ठा निभाई, यहां तक कि राजद के एक विधायक को मंत्री पद तक दिलाया, लेकिन आज उन्हीं दलों ने झामुमो को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया। मंत्री ने कहा कि पार्टी इस राजनीतिक धोखे की कड़ी निंदा करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram