फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुदेश महतो ने डॉ. रामदयाल मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके सपनों का झारखंड बनाने का लिया संकल्प

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने डॉ. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने डॉ. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी।

सुदेश महतो ने कहा कि खनन से मिलने वाला अतिरिक्त राजस्व केवल सामान्य बजट का हिस्सा बनकर नहीं रहना चाहिए। इसका प्राथमिक उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों, विस्थापित परिवारों और प्रभावित आदिवासी-मूलवासी समुदायों के विकास में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस जमीन से खनिज निकलता है, वहां रहने वाले लोगों के जीवन में भी विकास दिखाई देना चाहिए।

डॉ. मुंडा के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की राजनीति को अपने मूल विचार और उद्देश्य की ओर लौटने की जरूरत है। डॉ. रामदयाल मुंडा का सपना ऐसा झारखंड बनाना था, जहां विकास के साथ पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहे तथा प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड के लोगों का अधिकार बना रहे।

उन्होंने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी मार्गदर्शन करते हैं। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए लगातार प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, छात्र संघ के ओम वर्मा, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, रांची जिला सचिव दयाशंकर झा और अजीत कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram