फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीसीएल से सेवानिवृत्त हुए सुबीर मुखर्जी, सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी

Bokaro News; भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी को महाप्रबंधक कार्यालय के सहकर्मियों ने सामूहिक रूप से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया विगत 31 दिसंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी सेवानिवृत्त हुए थे जिन्हें

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News; भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी को महाप्रबंधक कार्यालय के सहकर्मियों ने सामूहिक रूप से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया विगत 31 दिसंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी सेवानिवृत्त हुए थे जिन्हें आज 3 जनबरी को महाप्रबंधक कार्यालय के सहकर्मियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर भावविनी विदाई दी गई. मौके पर संगठन की ओर से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा,भारतीय मजदूर संघ संगठन मंत्री बोकारो जिला संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह,मंत्री कुलदीप ने सम्मान समारोह में उपस्थित रहे वही मिश्रा ने कहा कि आज हम सभी सुबीर मुखर्जी को सेवानिवृत होने पर इनके लिए हम भगवान से कामना करते हैं इनका भविष्य उज्जवल हो सुबीर मुखर्जी अपने कार्यकाल में इन्होंने संगठन को एक नई ऊंचाई में पहुंचाने का कार्य ईमानदारी पूर्वक किया इनकी कमी हम सभी को सदैव खलेगी वही सुबीर मुखर्जी ने कहा कि हम ईश्वर से कामना करते है औऱ आशीर्वाद देते हैं कि हमारे सभी सहकर्मी वे दाग रूप से सेवानिवृत्ति हो और उनका भी भविष्य उज्ज्वल रहे. मौके प्रतोष कुमार रॉय, सोमनाथ मिश्रा,अभय तिवारी, राजेश मिश्रा, मुक़री राम, राजु केवट, विभोर राज, राहुल यादव, शिव कुमार, संतोष महतो, आलोक कुमार, सुजाता मुखर्जी प्रेमलता देवी,सुमति कुमारी,सीमा कुमारी, ज्योति देवी, नीरा देवी, इंडिया देवी,लकी वाला देवी, लाचो देवी, सूती देवी, गुनिया कुमारी, यशोदा कुमारी, रीना कुमारी ,लक्ष्मी, अनिता देवी, किरण देवी, देवकी देवी, कमली, नन्दी, सबिता देवी, उर्मिला देवी,आदि उपस्थित रहे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram