फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, स्टेडियम में लगे CCTV कैमरे

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन पिछले 15 दिनों से जारी है। छात्रों की सुरक्षा और प्रदर्शन स्थल पर निगरानी बढ़ाने के लिए स्टेडियम परिसर में जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन पिछले 15 दिनों से जारी है। छात्रों की सुरक्षा और प्रदर्शन स्थल पर निगरानी बढ़ाने के लिए स्टेडियम परिसर में जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं। अब कैमरों के जरिए पूरे परिसर की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

छात्रों की मांगों को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों ही वार्ता बेनतीजा रही। किसी ठोस सहमति नहीं बनने के कारण छात्रों का धरना अभी भी जारी है।

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। छात्रों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद स्टेडियम परिसर में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, छात्र अभी भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram