फॉण्ट कनवर्टर NEW

25 किमी मैराथन में थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का दमदार प्रदर्शन

Jamshedpur News: शारीरिक फिटनेस और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने वाले पुलिस निरीक्षक सह साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने एक बार फिर खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। रविवार को कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा प्रायोजित प्रतिष्ठित टाटा स्टील

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शारीरिक फिटनेस और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने वाले पुलिस निरीक्षक सह साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने एक बार फिर खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। रविवार को कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा प्रायोजित प्रतिष्ठित टाटा स्टील 25 किलोमीटर मैराथन में उन्होंने भाग लेते हुए 25 किमी की दूरी को 02 घंटे 27 मिनट 45 सेकंड में पूरा कर फिनिश लाइन पार की।

इस मैराथन में आनंद मिश्रा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा जैसे व्यस्त और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य के बावजूद खेल गतिविधियों में सक्रिय रहना प्रशंसनीय है और यह पुलिस बल के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रेरणा है।
आनंद मिश्रा के अनुसार नियमित दौड़ और मैराथन अभ्यास से उन्हें न केवल शारीरिक रूप से फिट और चुस्त रहने में मदद मिलती है, बल्कि इससे मानसिक ऊर्जा भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दौड़ने की यह आदत उन्हें विभागीय दायित्वों और लक्ष्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

गौरतलब है कि आनंद मिश्रा इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। वे कोलकाता मैराथन, दिल्ली मैराथन, जमशेदपुर हाफ मैराथन के साथ-साथ मुंबई की फुल मैराथन में भी अपनी भागीदारी दर्ज करा चुके हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर वे खेल और सेवा—दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram