फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: उपायुक्त ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

Lohardaga News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 31 जनवरी 2026 तक जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों की सतर्कता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, ट्रिपल राइड न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2025 में अप्रैल से दिसंबर माह तक यातायात नियमों के उल्लंघन में जिले में करीब 37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए हैं, वहीं मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रमोद दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram