फॉण्ट कनवर्टर NEW

एमटीसी डुमरी में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का सख्त औचक निरीक्षण, कुपोषित बच्चों की डाइट व देखभाल व्यवस्था को मिली सराहना 

गुमला डुमरी :- कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) डुमरी में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला प्रकाश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे डाइट, हेल्थ सप्लीमेंट एवं देखभाल व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने बच्चों

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला डुमरी :- कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) डुमरी में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला प्रकाश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे डाइट, हेल्थ सप्लीमेंट एवं देखभाल व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और केंद्र में तैनात कर्मियों द्वारा बनाए गए स्वच्छता वातावरण को संतोषजनक बताया। उपस्थित कर्मियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर और अधिक विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों के उपचार में अधिक प्रभावशीलता लाई जा सके।  निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए समुदाय आधारित गतिविधियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। माताओं एवं परिवारों को पोषण शिक्षा दिए जाने पर विशेष बल दिया, ताकि शिशु एवं मातृ पोषण मजबूत हो सके।  इसके साथ ही उन्होंने कुपोषण किट का वितरण किया और बच्चों के लिए बनाए गए प्लेयिंग एरिया को देखकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि खेलने की गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।  निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को हमार पोषण पुस्तिका, आहार विविधता मार्गदर्शिका और काउंसलिंग बुक भी उपलब्ध कराई गई, ताकि जमीनी स्तर पर पोषण जागरूकता को और सशक्त किया जा सके।  मौके पर डीपीएम विकास कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वामी विवेकानंद, सीडीएस सुनील कुमार, एमओ डॉ. शालिनी गौतम, सोबिता केरकेट्टा, काजल कुमारी, संगीता टोप्पो, नितन केरकेट्टा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram