Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»खादगढ़ा बस स्टैंड पर स्लीपर बसों की सख्त जांच, 21 वाहनों पर कार्रवाई
#Trending

खादगढ़ा बस स्टैंड पर स्लीपर बसों की सख्त जांच, 21 वाहनों पर कार्रवाई

By Muzaffar HussainJanuary 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक मानकों की गहन पड़ताल की गई।

जांच का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल हरविंश पंडित ने किया। उनके साथ मोटरयान निरीक्षक विमल किशोर सिंह और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान कुल 21 स्लीपर बसों की जांच की गई, जिनमें कई बसें निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया।

मौके पर चालकों और सहायकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बसों में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम, आपातकालीन निकास, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है।

जांच के बाद परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के साथ बैठक कर केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (CIRT) के दिशा-निर्देशों और केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली (CMVR) 1989 के प्रावधानों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। वाहन स्वामियों ने जरूरी सुधार शीघ्र करने का आश्वासन दिया।

परिवहन विभाग ने साफ किया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर किसी भी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षित और भरोसेमंद यात्री परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.