Koderma: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा 26 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक बाल श्रर्मिको की खोज बचाव एवं उनके पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज मरकच्चो प्रखंड के दरदाही चौक पर एक होटल में काम कर रहे एक बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया गया।

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान पूरे कोडरमा जिले में इस विशेष अभियान के तहत वैसे बच्चे जो बाल श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे है उनके खोज बीन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि बाल श्रमिको को मुक्त कराया जा सके। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि कोई भी बाल श्रमिक के रूप में शोषित नहीं हो सके। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज मरकच्चो प्रखंड के दरदाही चौक पर स्थित एक होटल में एक बाल श्रमिक के कार्य करने की सुचना प्राप्त हुई।

सुचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारियो, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं एन जी ओं के लोगो के साथ मरकच्चो प्रखंड के दरदाही में अवस्थित होटल में उक्त बच्चे के रेस्क्यू के लिए छापामारी करवाया गया तथा उसकी गहन जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के दौरान यह पता चला कि उक्त बच्चा अपने रिश्तेदार के यहां एक पूजा में भाग लेने के लिए आया था।

उचित जांच पड़ताल एवं छानबीन के पश्चात् उसके अभिभावक को चेतावनी देकर उस बच्चे को छोड़ दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित रस्क्यु टीम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मरकच्चो अभिजीत कुमार, बनवासी विकास आश्रम जयनगर की सुचिता कुमारी एवं सूरज शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन कोडरमा के बिकास कुमार तथा मरकच्चो थाना के पुलिस पदाधिकारी सहदेव यादव, पारा लीगल वोलेनटियर महेश्वरी प्रसाद कुशवाहा, मुकेश प्रसाद शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा चलिए जा रहे इस प्रकार के विशेष अभियान से पुरे जिले में बाल श्रम कराने वाले लोगो में काफी हडकंप देखा जा रहा है।

Share.
Exit mobile version