Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»विधायक मद की स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब, अंधेरे के साये में ग्रामीण और दुकानदार
Jharkhand

विधायक मद की स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब, अंधेरे के साये में ग्रामीण और दुकानदार

घटिया सामग्री और रख-रखाव की कमी का आरोप
By Shiwam KeshriJanuary 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला/चैनपुर :-प्रखंड मुख्यालय सहित चैनपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अंधेरे को दूर करने के उद्देश्य से विधायक मद से लगाई गई सोलर आधारित स्ट्रीट लाइटें अब खुद सवालों के घेरे में हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व बड़े प्रचार और उम्मीदों के साथ स्थापित की गई ये लाइटें आज कई प्रमुख स्थानों पर बंद पड़ी हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
चैनपुर प्रखंड के विभिन्न अखाड़ा स्थलों, सार्वजनिक चौक-चौराहों, अल्बर्ट एक्का चौक, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय परिसर तथा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया था। शुरुआती दिनों में इन लाइटों से राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिली। खासकर बरसात के मौसम में जब बिजली बार-बार गुल हो जाती थी, तब ये सोलर लाइटें लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थीं।
लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। कई स्थानों पर लगे चार लाइटों में से तीन पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। बस स्टैंड के समीप लगी स्ट्रीट लाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है। शाम ढलते ही बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे दुकानदारों में चोरी की आशंका बनी रहती है और राहगीरों, महिलाओं व बुजुर्गों को असुरक्षा का एहसास होता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदकों द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने और स्थापना के बाद किसी प्रकार की नियमित देख-रेख न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन निगरानी के अभाव में योजनाएं कागजों तक ही सिमट कर रह जाती हैं। साल भर के भीतर ही लाखों रुपये की लागत से लगी स्ट्रीट लाइटें बेकार पड़ी हैं, जो सरकारी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
प्रखंडवासियों और स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि चैनपुर में खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और भविष्य में गुणवत्ता की जांच के साथ नियमित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि जब तक सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी बहाल नहीं होती, तब तक सुरक्षा और विकास के दावे अधूरे ही रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.