फॉण्ट कनवर्टर NEW

15 IAS अफसर इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट!

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 15 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 15 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जिलों से लेकर विभागीय स्तर तक बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को लेकर है। राज्य सरकार ने उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) का अभियान निदेशक नियुक्त किया है। इसे सरकार का बड़ा और संकेतात्मक निर्णय माना जा रहा है। वहीं, लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कुमार रजत को रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नामकहां थेकहां गए
अमिताभ कौशलवाणिज्यकरउत्पाद
अमित कुमारवाणिज्यकर आयुक्तसचिव वाणिज्यकर
राजीव रंजनयोजना विकासअपर सदस्य राजस्व पर्षद
अमु इमरानहेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चरसचिव वित्त विभाग (व्यय)
छवि रंजनप्रतीक्षारतअभियान निदेशक, एनआरएचएम
उत्कर्ष कुमारएसडीओ रांचीउप विकास आयुक्त, पश्चिम सिंहभूम
आशीष गंगवारएसडीओ छतरपुरनगर आयुक्त, धनबाद
ओम प्रकाश गुप्ताएसडीओ हुसैनाबादनगर आयुक्त, हजारीबाग
सन्नी राजएसडीओ चतराउप विकास आयुक्त, धनबाद
रिया सिंहएसडीओ कोडरमाउप विकास आयुक्त, हजारीबाग
अभिनव प्रकाशप्रतीक्षारतएसडीओ, सरायकेला
अर्नव मिश्राप्रतीक्षारतएसडीओ, जमशेदपुर
आदित्य पांडेयप्रतीक्षारतएसडीओ, हजारीबाग
कुमार रजतप्रतीक्षारतएसडीओ, रांची
लोकेश बारंगेप्रतीक्षारतएसडीओ, धनबाद

तबादलों के तहत अमिताभ कौशल को वाणिज्यकर से उत्पाद विभाग भेजा गया है, जबकि अमित कुमार को वाणिज्यकर आयुक्त से सचिव, वाणिज्यकर बनाया गया है। राजीव रंजन को योजना विकास विभाग से राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है। अमु इमरान को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से वित्त विभाग (व्यय) का सचिव बनाया गया है।

जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उत्कर्ष कुमार को रांची के एसडीओ पद से हटाकर पश्चिम सिंहभूम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। आशीष गंगवार धनबाद के नगर आयुक्त, ओम प्रकाश गुप्ता हजारीबाग के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा चतरा, कोडरमा, सरायकेला, जमशेदपुर, हजारीबाग और धनबाद में नए एसडीओ और उप विकास आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। इन तबादलों से स्पष्ट है कि राज्य सरकार प्रशासनिक कामकाज को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में सक्रिय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram