फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड की बेटी, पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ranchi: झारखंड की बेटी और हजारीबाग की गौरव, पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन विकास की संभावनाओं और उसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान

पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: झारखंड की बेटी और हजारीबाग की गौरव, पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन विकास की संभावनाओं और उसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने झारखंड के विकास, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर अपने अनुभव, कौशल और प्रतिभा के माध्यम से राज्य को योगदान देना चाहती हैं। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

स्टेफी ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड की मिट्टी, संस्कृति और पहचान का गौरव के साथ उल्लेख करती हैं। उन्होंने कहा, “मेरी दिली इच्छा है कि मैं अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर सकूं। झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यदि मुझे अवसर मिलता है तो मैं इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग करूंगी।”

पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है। हाल ही में उन्हें इटली के एक शहर के मेयर ने विशेष आमंत्रण भेजा है और वह जल्द ही इटली की यात्रा पर जाने वाली हैं। इसके अलावा, इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए उन्हें अमेरिका से भी आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

स्टेफी इससे पहले रूस, लंदन और पेरिस सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने कोरियन, हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया है, जिससे उन्हें वैश्विक पहचान मिली है।

राज्यपाल से हुई इस मुलाकात में उनके पिता अमरेन्द्र पटेल और माता माधुरी पटेल भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान स्टेफी ने कहा, “सर, मैं झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हुं। यह मेरी जन्मभूमि है। राज्य के लिए जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगी।”

स्टेफी की इस भावना की राज्यपाल ने सराहना की और उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाएं यदि अपने अनुभव और संसाधनों का उपयोग झारखंड के विकास में करें, तो यह प्रदेश के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

स्टेफी पटेल की उपलब्धियों पर पूरा झारखंड गर्व महसूस कर रहा है। जानकारों का मानना है कि उनका अनुभव, अंतरराष्ट्रीय संपर्क और राज्य के प्रति समर्पण भाव स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा झारखंड की सकारात्मक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पर्यटन, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के विकास में उनका योगदान भविष्य में राज्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram