फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुपौल में SSB जवानों ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सुपौल स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। सभी ने

अपनी भाषा में पढ़ें

सुपौल : शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सुपौल स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। सभी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लिया।

जवानों ने की सुख-समृद्धि की कामना

पूजा के दौरान एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने मां दुर्गा से सभी कार्मिकों और उनके परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान पूरा प्रशिक्षण केंद्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

आपसी एकता और सद्भाव का दिया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों के बीच धार्मिक आस्था, सकारात्मक सोच, आपसी भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करना था।

पूजा और हवन कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram