फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। उत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक विद्युत लड़ियों से सजाया गया था।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। उत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक विद्युत लड़ियों से सजाया गया था। इस दौरान श्री श्याम प्रभु, हनुमान जी और शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

समारोह में कलात्मक रजत झूले पर विराजे लड्डू गोपाल के दर्शन मुख्य आकर्षण रहे। रात 9 बजे श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना के साथ संगीतमय भजन संकीर्तन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। रोहिणी नक्षत्र में ठीक रात 12 बजे शंख, घंटे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लड्डू गोपाल का प्राकट्य हुआ। पूरा परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद कान्हा को माखन-मिश्री, केसरिया पेड़ा, फल, मेवे और कलाकंद से बने विशेष केक का भोग अर्पित कर महाआरती की गई।

मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चन्द्र सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका और अशोक लाठ समेत मंडल के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram