फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठोरिया धर्मशाला मे धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पिठोरिया। पिठोरिया धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

अपनी भाषा में पढ़ें

पिठोरिया। पिठोरिया धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

इस दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्माष्टमी को लेकर धर्मशाला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया।

  • कार्यक्रम के दौरान ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद के घर आनंद भयो’ जैसे जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram