फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में खेलों का उत्सव, छात्रों के जोश ने जीता सबका दिल

Jamshedpur news: कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल द्वारा वार्षिक खेल दिवस 2026 का आयोजन बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य और अनुशासित माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेलों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला और पूरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news: कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल द्वारा वार्षिक खेल दिवस 2026 का आयोजन बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य और अनुशासित माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेलों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन खेल परिसर ऊर्जा, अनुशासन व खेल भावना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

खेल दिवस का शुभारंभ आकर्षक और अनुशासित मार्च पास्ट से हुआ, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों के लिए ट्रैक एवं फील्ड से संबंधित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान में छात्रों की फुर्ती, तालमेल और खेल भावना सराहनीय रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल दिवस का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं और खेल हमें संघर्ष करना तथा अनुशासन में रहना सिखाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वार्षिक खेल दिवस ने विद्यालय की उस प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया, जिसके तहत छात्रों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा को निखारने पर विशेष जोर दिया जाता है।

खेल दिवस के दौरान अनेक ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पियाली घोष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram