फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्चों में कचरा प्रबंधन व स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने हेतु रांची में विशेष कार्यक्रम

Ranchi : “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस क्रम में संत पॉल्स स्कूल, चर्च रोड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस क्रम में संत पॉल्स स्कूल, चर्च रोड और संत अलोइस स्कूल, डंगराटोली में कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से प्रदूषण को कम किया जा सकता है। साथ ही सही कचरा प्रबंधन से वायु एवं जल प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है। बच्चों को यह भी बताया गया कि कचरे से जैविक खाद और प्राकृतिक गैस जैसी उपयोगी वस्तुएँ प्राप्त की जा सकती हैं।

बच्चों को संदेश दिया गया कि केवल छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से हम स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को रांची नगर निगम की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस पहल ने न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram