रांची: पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए रिम्स में विशेष ओपीडी की शुरुआत की गई है। अब हर सोमवार Gastroenterology OPD में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह मिलेगी।
इस ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों की जांच करेंगे। पेट और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच के साथ इलाज की सलाह भी दी जाएगी।
मरीजों की जरूरत के अनुसार डॉक्टर जरूरी जांच कराने और आगे के इलाज की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देंगे। रिम्स प्रबंधन ने संबंधित मरीजों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।




