फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा पर विशेष नजर, जमशेदपुर में DIG और SSP ने किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा और पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा और पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा के इंतजामों की जांच की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की।

पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के बाद डीआईजी और एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।

इस दौरान सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी, सीसीआर के अधिकारी और संबंधित थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram