फॉण्ट कनवर्टर NEW

PVTG समुदाय के लिए विशेष आधार पंजीकरण शिविर का शुभारंभ, सभी पंचायतों में 31 जुलाई तक चलेंगे शिविर

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिला अंतर्गत सभी PVTG(विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) पंचायतों में विशेष आधार पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य PVTG समुदाय के प्रत्येक नागरिक का आधार पंजीकरण कराना तथा उनसे संबंधित समस्याओं

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिला अंतर्गत सभी PVTG(विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) पंचायतों में विशेष आधार पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य PVTG समुदाय के प्रत्येक नागरिक का आधार पंजीकरण कराना तथा उनसे संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

आज दिनांक 16 जुलाई से प्रारंभ हुए यह विशेष शिविर जिले के सभी प्रखंडों में चिन्हित पंचायत भवनों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो आगामी 31 जुलाई 2025 तक संचालित रहेंगे। इन शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में आज घाघरा प्रखंड के आदर, रुकी एवं दीरगांव पंचायतों में निशुल्क आधार पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में PVTG समुदाय के नागरिकों ने भाग लिया और आधार से संबंधित सुधार एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की।

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की देखरेख में शिविरों का संचालन किया गया, जहां आधार सेवा प्रदाता कर्मियों की उपस्थिति में ऑन-द-स्पॉट फिंगरप्रिंट, बायोमेट्रिक सत्यापन, फॉर्म भरने एवं सुधार जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि जिन पंचायतों में अभी तक शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण नहीं हुआ है, वहां अभियान स्वरूप कार्य करते हुए अंतिम नागरिक तक आधार सुविधा पहुंचाई जाए। साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण की सुविधा भी कई शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram