Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो और नवीन जायसवाल पहुंचे बारबाडोस, कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में देंगे व्याख्यान
#Trending

स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो और नवीन जायसवाल पहुंचे बारबाडोस, कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में देंगे व्याख्यान

By Muzaffar HussainOctober 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और विधानसभा सदस्य नवीन जायसवाल बुधवार को बारबाडोस पहुंचे। दोनों नेता कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) के 68वें कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए गए हैं। यह सम्मेलन 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किया जा रहा है।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य थीम है “द कॉमनवेल्थ : ए गुड ग्लोबल पार्टनर“, जिसमें वैश्विक लोकतंत्र संकट, तकनीकी परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक असमानताएं और संसदीय कार्यों जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

झारखंड विधानसभा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उद्घाटन समारोह के साथ ही कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है और इसके दौरान कई कार्यशालाओं का आयोजन भी होगा। स्पीकर महतो इस सम्मेलन में व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जबकि नवीन जायसवाल विभिन्न सत्रों में झारखंड और भारत की ओर से विचार रखेंगे।

यह सम्मेलन सांसदों और नेताओं को वैश्विक और संसदीय मुद्दों पर विचार साझा करने, अनुभवों का आदान-प्रदान करने और नवाचार और नीति निर्माण में सहयोग बढ़ाने का अवसर देगा।

कॉन्फ्रेंस में झारखंड के प्रतिनिधि विश्व लोकतंत्र और सामाजिक चुनौतियों पर अपने दृष्टिकोण और समाधान प्रस्तुत करेंगे, जिससे राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उभरेगा।

गौरतलब हो कि बारबाडोस अटलांटिक महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया था। महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देश में पश्चिम में सेंट विंसेंट व द ग्रेनाजिनस और सेंट लुसिया और दक्षिण में त्रिनिदाद और टोबैगो हैं। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026

ईरान-अमेरिका से वैश्विक बाजार से गायब हुआ 115 करोड़ बैरल तेल, बढ़ी चिंता

June 22, 2026

RECENT ADDA.

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026

गोरखपुर में खूनी खेल, 16 साल के भाई ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद

June 22, 2026

कुछ चीजों में अमेरिका से बेहतर है भारत; NRI महिला का सोशल मीडिया पर अनुभव वायरल

June 22, 2026

हिजाब न पहनने पर इस ईरानी सिंगर को मिलेगी सजा, खाने पड़ेंगे 74 कोड़े

June 22, 2026

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.