फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेरहंज थाना पहुंचे एसपी कुमार गौरव, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी कुमार गौरव ने हेरहंज थाना का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज मामलों, पुलिस रिकॉर्ड और रजिस्टरों की जांच की।

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: एसपी कुमार गौरव ने हेरहंज थाना का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज मामलों, पुलिस रिकॉर्ड और रजिस्टरों की जांच की। लंबित मामलों को जल्द पूरा करने और जांच में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और लगातार एंटी-क्राइम चेकिंग चलाने को कहा। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

एसपी ने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और जरूरत के अनुसार तुरंत कानूनी कार्रवाई करें।

इस दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram