फॉण्ट कनवर्टर NEW

एसपी जितेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दुर्गा पूजा को लेकर अररिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने अररिया और फारबिसगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

अररिया : दुर्गा पूजा को लेकर अररिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने अररिया और फारबिसगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पूजा पंडालों में CCTV कैमरों की जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पूजा पंडालों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया।

इसके अलावा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों और वॉलेंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अररिया में निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडेय और स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

वहीं, फारबिसगंज में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी उनके साथ रहे। एसपी ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

पूजा पंडालों में 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस जवान

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी पूजा पंडालों में पुलिस अधिकारी और जवान 24 घंटे तैनात हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

पूजा पंडालों के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा कराने पर जोर

एसपी ने कहा कि जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram