फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सोनुआ में मवेशी तस्करी पर बड़ा एक्शन, 23 पशु बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बांसकटा से सोनुआ की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर छापेमारी की,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बांसकटा से सोनुआ की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर छापेमारी की, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जा रहे 23 मवेशियों को बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले ही इन मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाने की सूचना मिल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और मौके पर छापा मारकर सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्करी में शामिल लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।

सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताई की 23 जानवरों को थाना में जप्त कर रखा गया है फिलहाल अगेतर कार्य जारी है।आरोपी फरार चल रहे हैं।
इस पूरे मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद किए गए सभी मवेशियों को सोनुआ थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram