फॉण्ट कनवर्टर NEW

“वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में सोनाराम सिंकु की मौजूदगी, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

जगन्नाथपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में जगन्नाथपुर *के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस मौके पर लोकतंत्र की रक्षा और जनआवाज को मजबूत

अपनी भाषा में पढ़ें

जगन्नाथपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में जगन्नाथपुर *के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस मौके पर लोकतंत्र की रक्षा और जनआवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

महारैली को लेकर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनता अब अन्याय, तानाशाही और जनमत की अवहेलना के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त संघर्ष का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक जनता की आवाज को उसका सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाती रहेगी।

इस महारैली में झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, आफताब आलम, रियाजुल अंसारी, हारुन अंसारी सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram