फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCL अरगड़ा में समाधान शिविर आयोजित, कर्मचारियों की समस्याओं का किया गया त्वरित निपटारा

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय के निर्देश पर अरगड़ा क्षेत्र में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय के निर्देश पर अरगड़ा क्षेत्र में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने अपनी सेवा संबंधी समस्याएं और शिकायतें प्रबंधन के सामने रखीं।

सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस शिविर की अध्यक्षता समाधान प्रकोष्ठ के मुख्य प्रबंधक गौतम चौधरी ने की। इस दौरान अरगड़ा क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन एवं प्रशासन) राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) तेजविंदर सिंह, समाधान सेल की नोडल अधिकारी ऋचा टाइटस समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में कर्मचारियों ने आवास (क्वार्टर) रखरखाव, पदोन्नति और अन्य सेवा मामलों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रबंधन ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि जिन मामलों में जांच या अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत थी, उन्हें समयबद्ध कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया।

सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है। कर्मचारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष जताया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram