फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रांसफार्मर हादसे में झुलसी महिला की मदद को आगे आए समाजसेवी, अस्पताल पहुंचाया

Gumla: गुमला जिले के शास्त्री नगर क्षेत्र में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला, जो ट्रांसफार्मर हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई थी, उसे समय रहते सहायता पहुंचाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नई उम्मीद

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla: गुमला जिले के शास्त्री नगर क्षेत्र में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला, जो ट्रांसफार्मर हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई थी, उसे समय रहते सहायता पहुंचाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नई उम्मीद दी।

जानकारी के अनुसार, प्रमिला कुमारी नाम की महिला कुछ दिन पहले इलाके में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई थीं। इस दौरान हुए हादसे में उनका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। प्रारंभिक स्तर पर प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन मानसिक अस्थिरता के कारण वह बाद में अस्पताल से निकल गईं और अस्वच्छ स्थानों एवं कचरे के बीच बेहद खराब हालत में रहने लगीं।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब आंचल कार्यालय गुमला के कर्मी मिथिलेश कुमार की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्होंने तत्काल सामाजिक सहायता के लिए ‘मिशन बदलाव’ टीम से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही मिशन बदलाव की महिला टीम और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, उन्हें आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराए और भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। इस मानवीय पहल में जिला अध्यक्ष बिनोद साहू, जिला सचिव सईदा खातून, नगर अध्यक्ष ज्योति कुमारी और बिनाय गोप की सक्रिय भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने टीम की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram