फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में समाजसेवी रीता कुजूर ने 600 से अधिक जरूरतमंदों को दी राहत

चैनपुर (गुमला) कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और बेसहारा ग्रामीणों के लिए समाजसेवी रीता कुजूर एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आईं। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने करीब 600 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला)   कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और बेसहारा ग्रामीणों के लिए समाजसेवी रीता कुजूर एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आईं। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने करीब 600 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया।

इस मौके पर रीता कुजूर ने बताया कि चैनपुर, डुमरी और जारी—तीनों प्रखंडों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित प्रखंड प्रशासन की ओर से न तो अलाव की व्यवस्था की गई और न ही सरकारी स्तर पर कंबल वितरण शुरू किया गया है। ऐसे में गरीब, बुजुर्ग और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोग अत्यधिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने स्वयं पहल करते हुए तीनों प्रखंड मुख्यालय परिसरों में राहत सामग्री वितरण का निर्णय लिया। बताया गया कि चैनपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जो खुले में रहने वालों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख प्रमोद खलखो, कांग्रेस नेता रघुनंदन प्रसाद, जीवन केसरी, विनय मिंस सहित कई समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रीता कुजूर के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और जिला प्रशासन से ठंड से बचाव के लिए अविलंब अलाव, कंबल वितरण एवं अन्य राहत व्यवस्था शुरू करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram