फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोशल मीडिया बन रहा भ्रम का स्रोत, कोडरमा में प्रेस विश्वसनीयता पर गंभीर चर्चा

Koderama News: जिले के उरवां में जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर परिचर्चा आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  जिले के उरवां में जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर परिचर्चा आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। कहा कि धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर लें तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में पत्रकार अच्छी पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। रांची से आये पत्रकार शशि सिंह और जेब अख्तर ने कहा कि पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए। पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है। आज पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है। गौरतलब है की डीसी समेत अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुवात की गयी । कार्यक्रम को रांची से आये वरीय पत्रकार शशि सिंह जेब अख्तर जे जे ए के कोडरमा जिला अध्यछ कुमार रमेशम समेत कई अन्य पत्रकारों ने संबोधित किया । धन्यवाद ज्ञापन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने किया जबकि संचालन मनोज कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, वरिष्ठ पत्रकार कुमार रमेशम, संजीव समीर, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, अनिल सिंह, नितिन मिश्रा सुनील यादव
, सुधीर पांडेय, प्रेम भारती, एडीपीआरओ अविनाश कुमार तथा अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram