फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं मारपीट के आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा। मीडिया ======================= प्रेस विज्ञप्ति – दिनांक – 27/08/2026 ======================= *शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं मारपीट के आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने किया गिरफ्तार* दिनांक 10.08.2026 को वादिनी सह पीड़िता, थाना एवं जिला-सिमडेगा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें

अपनी भाषा में पढ़ें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा।
मीडिया
=======================
प्रेस विज्ञप्ति –
दिनांक – 27/08/2026
=======================
*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं मारपीट के आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक 10.08.2026 को वादिनी सह पीड़िता, थाना एवं जिला-सिमडेगा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें प्राथमिकी अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग, पिता-रविशंकर डुंगडुंग, निवासी-घोंचोटोली, दीपनगर, थाना एवं जिला-सिमडेगा पर शादी का झांसा देकर जबरन यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया।

उक्त आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड सं०-28/2026, दिनांक-10.08.2026, धारा- 69/ 89/115(2) बी०एन०एस०-2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उक्त कांड के अनुसंधान एवं सत्यापन के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिमडेगा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग, पिता-रविशंकर डुंगडुंग, निवासी-घोंचोटोली, दीपनगर, थाना एवं जिला-सिमडेगा को दिनांक 26.08.2026 को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 27.08.2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

सिमडेगा पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
=====================
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा,
Helpline No: 9262998531 06525 – 299908 06525 – 299987
मानव तस्करी से संबंधित सूचना/शिकायत के लिए
Toll Free No. : 1800 3456 256

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram