फॉण्ट कनवर्टर NEW

शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान से गगनयान और अंतरिक्ष स्टेशन को नई दिशा

New Delhi : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की और इसे “भारत की मानव अंतरिक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की और इसे “भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर” बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष में शुक्ला की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान शुक्ला द्वारा अंतरिक्ष में किए गए प्रयोगों, विज्ञान की प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी “गगनयान मिशन” पर विस्तार से चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना और इसरो के बीच तालमेल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा को और गति देगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने पहले अंतरिक्ष यात्री पर गर्व है और यह उपलब्धि भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।

लोकसभा में शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर हुई चर्चा का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने विपक्ष के रवैये पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक विषयों को दलीय राजनीति से ऊपर रखकर राष्ट्रीय गौरव और वैज्ञानिक प्रगति की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।

भारत अब गगनयान और अपने अंतरिक्ष स्टेशन के सपने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और शुभांशु शुक्ला की उड़ान इस दिशा में प्रेरणादायी कदम साबित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram