फॉण्ट कनवर्टर NEW

शुभम की अर्धशतकीय पारी, बोकारो मीडिया क्लब की शानदार जीत

Bokaro News: रविवार को चीरा चास के एनपी क्रिकेट मैदान पर बोकारो मीडिया क्लब व क्रिएटिव क्लासेस के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जहां बोकारो मीडिया क्लब ने शानदार 74 रनों की जीत दर्ज की। मीडिया क्लब के कप्तान राजेश कुमार ने टॉस जीतकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  रविवार को चीरा चास के एनपी क्रिकेट मैदान पर बोकारो मीडिया क्लब व क्रिएटिव क्लासेस के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जहां बोकारो मीडिया क्लब ने शानदार 74 रनों की जीत दर्ज की। मीडिया क्लब के कप्तान राजेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन बनाए । शुभम कुमार ने सर्वाधिक 57, मनीष राय 44, धर्मनाथ कुमार 33, चंदन सिंह 23 व विवेक झा ने 21 रनो का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते ही क्रिएटिव क्लासेस की टीम 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। क्रिएटिव 11 के रजत कुमार 17, भानु प्रताप सिंह 22, अमित 12, अभिजीत उपाध्याय 11, रौनक सिन्हा 45 व अविनाश कुमार ने 2 रन बनाए। मौके पर राहुल श्रीवास्तव, अमन अग्रवाल, कुलदीप सिंह, कुंदन यादव, रंजन सिन्हा, बिनय कुमार, एमके झा, पंकज कुमार, कुंदन कुमार, कृष्णा चौधरी, राममूर्ति प्रसाद, सुनील महतो, राजेश राज, अभय कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram