फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

श्रावणी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल ट्रेन शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर ट्रेन संख्या 08895 की इंजन से तीसरी बोगी पटरी से उतर गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi :  श्रावणी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल ट्रेन शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर ट्रेन संख्या 08895 की इंजन से तीसरी बोगी पटरी से उतर गई। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना रात करीब 2:30 बजे पोल संख्या 354/SA4 के पास हुई। ट्रेन में सवार यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

हादसे के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बोकारो जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेनों और यातायात की व्यवस्था की गई।

घटना की सूचना मिलते ही हटिया मंडल के डीआरएम, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचे। बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर लाकर मुरी यार्ड में खड़ा किया गया। इसके बाद ट्रैक की जांच और मरम्मत का काम शुरू हुआ।

रेलवे कर्मचारियों की मेहनत से सुबह करीब 5:15 बजे रेलखंड पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। हादसे की वजह जानने के लिए रेलवे की तकनीकी टीम जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram