फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड के कई जिलों में लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा

रांची। झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मान देने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, 11 जनवरी तक सभी जिलों में प्रतिमा स्थापित करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मान देने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, 11 जनवरी तक सभी जिलों में प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

राजधानी रांची के नेवरी चौक पर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं खूंटी में बिरसा कॉलेज के सामने उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर चल रही है।

सरायकेला में हो चुका है भूमि पूजन

सरायकेला के स्टेडियम परिसर में भी शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसके लिए 4 अगस्त को भूमि पूजन किया जा चुका है।

इससे पहले चाईबासा के टाटा रोड पर प्रतिमा लगाने को लेकर हो समाज के लोगों ने विरोध किया था। विरोध के बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने वहां प्रतिमा स्थापित कर दी थी।

झामुमो नेताओं का कहना है कि अलग-अलग जिलों में प्रतिमा लगाने का उद्देश्य शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को सम्मान देना है। पार्टी की ओर से प्रतिमा स्थापना की तैयारियां लगातार आगे बढ़ाई जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram