फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

आजादनगर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, SSP से FIR की मांग तेज

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी मजहर खान ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी मजहर खान ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत, क्रूर मारपीट, नगद व मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपनी मांग को लेकर मजहर खान ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया।

आवेदन के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को मजहर खान को सूचना मिली कि उनके मित्र शाहिद को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के थाना में बैठाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसी जानकारी के बाद वह रात करीब साढ़े सात बजे थाना पहुंचे और पुलिस से वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी भड़क गए और उन्हें केबिन में बुलाकर मारपीट की गई।

मजहर खान ने बताया कि उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये छीन लिए गए तथा कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। किसी तरह शोर मचाने पर उनकी जान बची। बाद में साथियों ने उन्हें MGM अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। उन्होंने CCTV फुटेज की जांच कराने की भी मांग की है।

आवेदक ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram