फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सरायकेला में तालाब से महिला का श’व बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी नरेश गोप की 25 वर्षीय पत्नी शिला गोप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

रविवार सुबह जब गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए तो उन्होंने महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी। सूचना मिलते ही सरायकेला थाना के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram